फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वकीलों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sat, 07 Mar 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील गेट पर प्रदर्शन करते ​अ​धिवक्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में एसडीएम के विरोध में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन का असर अब वादकारियों पर दिखाई देने लगा है। लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण अदालतों में न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे दूरदराज से आने वाले लोगों कोपरेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को भी सुनवाई न होने से वादकारी मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर और मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर 30 दिसंबर से आंदोलन चल रहा है, मगर अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। विरोध के चलते कई अदालतों में सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई न होने से इन सभी मामलों में अगली तारीख लगा दी गई।


वादकारी सुरेश, मोहम्मद जावेद, हसन और रामकृपाल ने बताया कि दूर-दूर से आने में समय और पैसा दोनों खर्च होता है, मगर सुनवाई न होने से बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन को आगे जारी रखने की रणनीति पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि सप्ताह में एक दिन नगर भ्रमण किया जाएगा और शनिवार को रजिस्ट्री कार्य बंद रखा जाएगा। इस मौके पर राजीव कुमार तिवारी, सतीश सिंह, केके सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राजन सिंह, गणेश शुक्ल, अश्विनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें