फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वकीलों ने किया प्रदर्शन, जलाईं बिल की प्रतियां

Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। -अ​धिवक्ता संघ
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता बिल संशोधन से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने बिल की प्रतियां जलाकर सरकार से बिल संशोधन पर विचार कर निरस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन




केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित अधिवक्ता बिल में संशोधन से नाराज अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के बैनर तले अध्यक्ष गिरीश यादव व महामंत्री अभिनेष शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग, परिषदों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के अतिरिक्त कोई अन्य को समाहित न करने, परिषदों के सदस्यों के अस्तित्व पर सुझाए गए संशोधन समाप्त करने, 10 लाख का मेडिक्लेम व मृत्यु पर 10 लाख की बीमा राशि का भुगतान आदि की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन निरस्त न होने की दशा में आरपार की लड़ाई लड़ने की बात कही है।


वहीं, तिलोई तहसील में भी बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। मुसाफिखाना में अध्यक्ष केके सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान सीपी सिंह, देवप्रकाश शर्मा, बाबू बलदेव सिंह, वेदप्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे। तहसील अमेठी में तहसील बार एसोसिएशन अमेठी के अध्यक्ष शिव मूर्ति तिवारी व सचिव उपेंद्र शुक्ल की की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शहर स्थित आंबेडकर तिराहे पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर बिल की प्रतियां जलाईं। इस दौरान सदाशिव पांडेय, जगदंबा प्रसाद शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्र, राजेश मिश्र, जितेंद्र सिंह, कैलाश शुक्ला, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें