फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लवकुश की सबसे लंबी कूद

Tue, 18 Aug 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के मड़ौली में आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
संग्रामपुर। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को मड़ौली, ठेंगहा और शुकुलपुर में लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें टीकरमाफी, ठेंगहा, करनाईपुर, धोये, भौसिंहपुर समेत आसपास के गांवों से तमाम युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


मड़ौली में लवकुश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। पहिया निवासी अभिषेक दुबे दूसरे और कमासिन निवासी अंकित प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लवकुश सिंह को ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि धर्मराज यादव की ओर से 2100 रुपये, लोअर, टीशर्ट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अभिषेक दुबे को विवेक मिश्रा की ओर से 1100 रुपये, लोअर, टीशर्ट और ट्रॉफी दी गई।

अंकित प्रजापति को बीसीसी मड़ौली के कुलदीप शुक्ला की ओर से 700 रुपये , लोअर, टीशर्ट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ठेंगहा में आयोजित प्रतियोगिता में ग्राम प्रशासक सुदामा सिंह और पूर्व प्रधान राजकुमार मौर्य ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें