फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कल से गुरुजनों को भारी पड़ेगी लेटलतीफी, होंगे अनुपस्थित

Sun, 07 Jul 2024 05:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों और नौनिहालों की ऑनलाइन हाजिरी आठ जुलाई से अनिवार्य होगी। यह कार्य टेबलेट से किया जाएगा। प्रधानाध्यापक इस हाजिरी को प्रमाणित करेंगे। इसके अलावा 12 डिजिटल पंजिकाएं भी प्रभावी रहेंगी। विद्यालय में हाजिरी से लेकर एमडीएम तक सब कुछ ऑनलाइन करने की व्यवस्था तेज कर दी गई है। प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्ड की शुरुआत करनी होगी। स्कूल में विलंब से आने पर शिक्षकों की अनुपस्थिति स्वयं दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूलों में इस बार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यदि शिक्षक निर्धारित समय से देरी से पहुंचे तो उनके नाम के आगे ''अ'' यानी अनुपस्थित दर्ज हो जाएगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग 1214 स्कूल में कार्यरत प्रधानाध्यापक व एक सहायक अध्यापक को सिम कार्ड का वितरण कर चुका है। हाजिरी लगाने के बाद प्रधानाध्यापक इसको प्रमाणित करेंगे।
इनसेट
दो बार दर्ज होगी उपस्थित
सोमवार से शिक्षक विद्यालय आगमन व प्रस्थान के समय, यानी दो बार हाजिरी लगाएंगे। कहीं कोई कमी न रहे, इसको लेकर दिए गए टेबलेट में जिओ-फेसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए हाजिरी लगाने के लिए शिक्षकों और स्टाफ का स्कूल में रहना जरूरी होगा। स्कूल परिसर से बाहर उनकी उपस्थिति दर्ज ही नहीं होगी। प्रधानाध्यापक इसी टेबलेट के जरिये शिक्षकों-कर्मचारियों की उपस्थिति प्रमाणित करेंगे।
विज्ञापन


शिक्षकों के लिए यह रहेगा समय
शिक्षक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7.45 से आठ बजे के बीच हाजिरी लगाएंगे। प्रस्थान के समय 2.15 से 2.30 बजे हाजिरी लगाना होगा। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 8.45 से नौ बजे व वापसी में दोपहर 3.15 से 3.30 बजे के बीच ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी।
इनसेट
बच्चों का यह रहेगा समय
बच्चों की हाजिरी एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8.00 से 2.00 बजे के बीच लगाई जाएगी। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे के बीच होगी।
इनसेट
366 स्कूलों के शिक्षकों को फिलहाल अभी राहत
टैबलेट की आपूर्ति नहीं होने पाने वाले जिले के 366 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकाें को फिलहाल ऑनलाइन व्यवस्था से फौरी राहत है। विभाग जल्द ही इन स्कूलों में टेबलेट की आपूर्ति सुनिश्चित कर योजना प्रभावी करने में जुटा है।

लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी
1,214 सभी परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति सोमवार से ऑनलाइन ली जाएगी। टैबलेट और सिम कार्ड शिक्षकों में वितरित कर संबंधित को निर्देश दे दिया गया है। 12 डिजिटल पंजिकाओं के माध्यम से ही विद्यालय में समस्त कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

संजय कुमार तिवारी, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें