फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 24 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार

Fri, 13 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के राजू का पुरवा नरैनी गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी। राजू का पुरवा नरैनी गांव निवासी किसान कन्हैयालाल वर्मा की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी, रास्ते के विवाद का निस्तारण और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर परिजन बृहस्पतिवार को भी अड़े रहे। बुधवार को शव गांव पहुंचने के बाद शुरू हुआ विरोध 24 घंटे से अधिक समय तक चला। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया और अधिकारियों के सामने तीनों मांगें रखीं। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। आश्वासन पर परिजनों ने देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और रास्ते के विवाद का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजन परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी कर रहे थे। दिनभर अधिकारियों और परिवार के लोगों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति बनी रही और सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम एसडीएम अभिनीत कुमार और सीओ श्वेताभ भास्कर गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। रास्ते के विवाद के निस्तारण के लिए टीम गठित कर सात दिन में समाधान कराने और नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने और एक बाल अपचारी को निगरानी में लेने की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। काफी देर तक चली मान-मनौवल के बाद परिवार के लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। देर शाम कन्हैयालाल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस तरह 24 घंटे से अधिक समय से चला विरोध अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।

एसपी सरवणन टी ने बताया कि अभय शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।


यह था मामला
राजू का पुरवा नरैनी गांव निवासी कन्हैयालाल वर्मा (54) की मंगलवार सुबह रास्ते में खूंटा गाड़ने के विवाद में हत्या कर दी गई थी। घटना में उनकी पत्नी कमला देवी और बेटा संतोष भी घायल हुए थे। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विधायक प्रतिनिधि ने दी आर्थिक सहायता
दोपहर में अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति के प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही आगे भी मदद का भरोसा दिया। इस दौरान कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें