अमेठी सिटी। विद्याज्ञान स्कूल की ओर से कक्षा छह से 12 वीं तक में प्रवेश को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्तूबर है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को 12वीं तक की निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है।
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि विद्याज्ञान की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट विद्याज्ञान डाट इन पर जाकर निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 18001021784 पर कॉल करते हुए अभिभावक अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। आवेदन के बाद दो चरणों की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मेधावी को निशुल्क आवासीय सुविधा में इंटर तक शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। संवाद