फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वॉलीबाॅल में लंभुआ की टीम जीती

Sun, 16 Nov 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना की एएच इंटर कॉलेजअंतरजनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। एएच इंटर कॉलेज में शनिवार को पूर्व प्रबंधक स्व. आनंद प्रकाश मिश्र की जयंती पर आयोजित एकदिवसीय अंतरजनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लंभुआ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रसूलाबाद को तीन अंकों से पराजित कर खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता में बाराबंकी, लखनऊ, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और कई अन्य जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से मैदान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। फाइनल मुकाबला रसूलाबाद और लंभुआ के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने संतुलित खेल दिखाया, पर निर्णायक क्षणों में लंभुआ ने बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। समापन सत्र में तहसीलदार राहुल सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।


निर्णायक मंडल में चित्रसेन सिंह, तारकेश्वर सिंह, उमेश पांडेय, राजेश कुमार, संजय पाल और कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रबंधक आशुतोष मिश्र, कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा, राजकिशोर सिंह, हरगोविंद आर्य, रमाशंकर पांडेय और ओम प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें