फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लैब शिफ्ट की जानकारी न होने से बढ़ी परेशानी

Tue, 13 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में पैथोलॉजी शिफ्ट होने के बाद जानकारी के अभाव में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अभी अस्थायी रूप से पर्चा काउंटर कक्ष में ब्लड जांच के लिए पंजीकरण काउंटर तो सामने मरीजों के लिए ब्लड कलेक्शन काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) के निर्माण के लिए नीचे संचालित पैथोलॉजी कक्ष को खाली कर ऊपर शिफ्ट कर दिया गया है। इस समय अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित आरटीपीसीआर लैब में जांच की जा रही है।

मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से पर्चा काउंटर कक्ष में ही ब्लड जांच पंजीकरण व रिपोर्ट काउंटर बनाया गया है। वहीं, ठीक सामने ब्लड कलेक्शन काउंटर बनाकर मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर तक हुई ओपीडी में 665 मरीज पहुंचे जिनमें 185 से अधिक मरीजों की जांच की गई। हालांकि लैब शिफ्ट होने से जहां कर्मियों को ऊपर नीचे की दौड़ लगानी पड़ रही है, वहीं जानकारी के अभाव में मरीजों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा।

लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए जगह-जगह लैब संचालन व ब्लड कलेक्शन की सूचना अंकित की गई है। प्रयास है कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए नीचे ही ब्लड कलेक्शन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें