फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Fri, 07 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। मुसाफिरखाना के पछेला गांव निवासी श्रमिक राममहेश (43) बुधवार रात गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर दक्खिनगांव मोड़ के पास बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



रामकेवल के अनुसार उनके पिता राममहेश रात में दक्खिनगांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने साइकिल से जा रहे थे। रास्ते में दक्खिनगांव मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक उनकी साइकिल से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल राममहेश को जिला अस्पताल पहुंचाया और सूचना परिवार को दी।



डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रायबरेली जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर गौरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में राममहेश की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें