फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करंट से मजदूर की मौत, जल निगम दफ्तर पर शव रख प्रदर्शन

Sun, 22 Dec 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जल जीवन मिशन योजना के तहत बन रहे पेयजल संयंत्र पर सोलर पैनल लगाते समय शुक्रवार रात एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर जल निगम कार्यालय गेट पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। संबंधित संस्था के अधिकारी के आश्वासन पर परिजन माने और वापस लौटे।
विज्ञापन



मुंशीगंज थाना क्षेत्र के नोहरेपुर गांव निवासी रवि प्रताप सिंह (26) जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रही एक संस्था में श्रमिक थे। शुक्रवार को रवि प्रताप सिंह भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव में पेयजल संयंत्र पर सोलर पैनल लगा रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गौरीगंज शहर स्थित जल निगम कार्यालय पहुंच गए।


कार्यालय का गेट बंद कर परिजनों ने शव रखकर वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर जल निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों समझाना चाहा तो परिजन आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद पहुंचे नामित संस्थान के प्रतिनिधि ने परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए शांत करवाया। एसएचओ गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजन संस्थान के प्रतिनिधि के आश्वासन पर शांत होकर शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन




एसओ भाले सुल्तान शहीद स्मारक तनुज पाल ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। नामित संस्था की ओर से आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया गया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें