फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह महीने से बंद पड़ा श्रम विभाग का पोर्टल

Mon, 29 Jul 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में श्रम विभाग का काम काज पूरी तरह से छह माह से ठप पड़ा है। श्रम विभाग का पोर्टल बंद होने से नवीन पंजीकरण के साथ श्रमिक लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं का लाभ जिले में फरवरी माह से लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। विभागीय अधिकारी चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। साइट बंद होने के कारण मजदूरों का नया पंजीकरण नहीं होने के साथ सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ पंजीकृत लाभार्थी श्रमिकों को नहीं मिल रहा है। विभागीय पोर्टल बंद होने से योजनाओं का संचालन रूका है। इसके तहत मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह अनुदान योजना, शौचालय सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता, अटल आवासीय विद्यालय योजनाएं संचालित हैं। इसके तहत मजदूरों को लाभ मिलता है। इसके अलावा श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु पूरा करने होने पर लाभार्थी को तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलता है। पेंशन योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों, ई-श्रम कार्ड धारक, 18 से 40 साल की उम्र में पंजीकरण, मासिक आय 15 हजार प्रति माह या उससे कम, ईपीएफओ, एनपीएस, ईएसआईसी का सदस्य होने वाले लाभार्थियों को पीएम एसवाई एम के लाभ प्राप्त होते हैं। पोर्टल बंद होने से विभागीय योजनाएं चौपट पड़ी हैं। परेशान श्रमिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
चल रहा मेंटिनेंस कार्य, जल्द शुरू होगा पोर्टल
सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव ने बताया कि जिले में एक लाख 18 हजार श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन है। इसमें सक्रिय श्रमिकों की संख्या लगभग 80 हजार है। पोर्टल बंद होने की वजह से नए रजिस्ट्रेशन व योजनाओं से मिलने वाले लाभ बाधित हैं। साइट में तकनीकी खराबी की वजह से मेंटीनेंस चल रहा है। अगस्त महीने तक चालू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें