फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में व्यवस्था की निगरानी करेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में तैयार कोविड अस्पताल में व्यवस्था की निगरानी नोडल अधिकारी करेंगे। मरीजों को परेशानी नहीं हो तथा बेहतर इलाज के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें इसके लिए शासन के निर्देश पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी नामित किया है। नामित अफसरों को कोविड फैसिलिटी के साथ अन्य व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए शासन के निर्देश के अनुसार कार्रवाई कर प्रति दिन रिपोर्ट देेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर असैदापुर स्थित जिला अस्पताल को 300 शैय्या का एल वन अटैच्ड कोविड केयर सेंटर, तिलोई स्थित रेफरल अस्पताल को 400 शैय्या का कोविड केयर सेंटर, सैनिक स्कूल कौहार को 200 शैय्या कोविड केयर सेंटर व सीएसची सिंहपुर को 30 शैय्या का एलवन अस्पताल बनाया गया है।
अस्पताल में मरीजों का बेहतर इलाज हो सके तथा शासन ने स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों के लिए नोडल अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया था। शासन का पत्र मिलने के बाद सीएसमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने असैदापुर स्थित 300 शैय्या के एल वन अटैच्ड कोविड केयर सेंटर में एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद, तिलोई स्थित 400 शैय्या के कोविड केयर सेंटर में डॉ. मो. आजम खां, सैनिक स्कूल कौहार के 200 शैय्या कोविड केयर सेंटर में एसीएमओ डॉ. रामप्यारे तथा सीएसची सिंहपुर के 30 शैय्या एल-वन अस्पताल में अधीक्षक डॉ. लक्ष्मीकांत साहू को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी नामित करने के बाद सीएमओ ने सभी को पत्र जारी कर अस्पताल में कोविड फैसिलिटी की संपूर्ण व्यवस्था दुरुस्त करते हुए आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त कर मरीजों का इलाज करने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने अस्पताल में सुविधाओं की कमी होने तथ मरीजों को परेशानी होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें