फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाषण में कोमल, रंगोली में अंकिता अव्वल

Tue, 19 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राजकीय हाईस्कूल सेमरौता में विविध शैक्षिक गतिविधियां हुईं। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कोमल ने पहला स्थान हासिल किया। दिवाकर को दूसरा और रमन को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में भी कोमल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में दिवाकर द्वितीय और रमन तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें अंकिता ने पहला, अनीता ने दूसरा और तनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सुधीर ने प्रथम, सुमित ने द्वितीय और श्रीकांत ने तृतीय स्थान हासिल किया।


सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रामरजित यादव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि ऐसे आयोजन न केवल ज्ञान बढ़ाते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें