फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भागवत कथा सुनने से होती है ज्ञान की प्राप्ति

Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। भागवत कथा का श्रवण करने से भक्ति और ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह कथा वैराग्य के साथ त्याग करना सिखाती है। जीवन में क्या करना चाहिए, किस मार्ग पर व्यक्ति को चलना चाहिए यह सब कथा श्रवण से ही संभव है। ये बातें जामों के पूरे दिनई मिश्र गांव में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को प्रवाचक विजय मोहन महाराज ने कहीं।
विज्ञापन




प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य का परम लक्ष्य और परम उद्देश्य कथा से प्राप्त होता है। भीष्म पितामह को जीवन चरित्र और उनकी मृत्यु का प्रसंग सुनाया गया। उसके बाद कलयुग के बारे में बताया गया कि इस कलयुग में क्या-क्या होने वाला है। किस प्रकार से धर्म की हानि होगी और भगवान का अवतार होगा। इस मौके पर रामप्रताप मिश्र, अंजनी कुमार, चंद्र शेखर मिश्र, विशम्भर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें