तिलोई। छीछा गांव निवासी रन बहादुर सिंह के पुत्र किसलय का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-17 हॉकी टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।
किसलय की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। आगे की पढ़ाई रायबरेली स्थित केंद्रीय विद्यालय में पूरी की। हॉकी के प्रति रुचि बचपन से रही। अभ्यास के प्रति समर्पण बना रहा। परिवार ने उसकी पसंद को सम्मान दिया और खेल गतिविधियों में निरंतर प्रोत्साहन दिया। किसलय ने स्थानीय स्तर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में नियमित अभ्यास किया। मेहनत के परिणामस्वरूप उनका चयन सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ, जहां वह वर्तमान में अध्ययनरत हैं। चयन के बाद वह प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आगामी प्रतियोगिताओं में रांची में प्रदर्शन करेंगे। पिता रन बहादुर सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। माता प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका हैं। चयन के बाद किसलय मऊ में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। 15 जनवरी से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास सत्र निर्धारित है। गांववासियों ने चयन पर बधाई दी।