फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे किशोरी लाल शर्मा

Fri, 19 Jul 2024 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सांसद किशोरी लाल शर्मा अपने तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार देर शाम अमेठी पहुंच जगदीशपुर के बीएचईएन गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार से सांसद क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सांसद के आगमन व कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं। भ्रमण के दौरान सांसद चौपाल लगाने के साथ-साथ आम जनमानस से मुलाकात कर शिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण करवाएगें। सांसद शुक्रवार को सिंहपुर के बहुआ गांव पहुंच ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अजहर के घर पहुंच कर मुलाकात करेंगे। इसके बाद में सिंहपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल होंगे।
सलोन विधानसभा क्षेत्र के डीह ब्लॉक में लोगों से मुलाकात करने के बाद देर शाम गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। 20 जुलाई को वह सुबह 10 बजे तक जनता दरबार लगाकर जनता की शिकायतों को सुनेंगे। इसके बाद वे रायबरेली की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे। मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि सांसद के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें