फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों को मिला बाथ टब, जमकर की मस्ती

Tue, 27 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर में बाथ टब में मस्ती करते बच्चे। -स्रोत : विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भदैया महमूदपुर में सोमवार को समर कैंप के दौरान बच्चों ने बाथ टब का मजा लिया। इसके अलावा रंगोली और स्वागत गीत के जरिये बच्चों ने सभी का ध्यान खींचा। शिक्षकों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन



समर कैंप में बच्चों को पोषण युक्त खाद्य सामग्री और स्टेशनरी किट वितरित की गई ताकि वे शारीरिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बन सकें। बच्चों ने योग, कला, संगीत व खेलकूद सहित विविध रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

कैंप का विशेष आकर्षण का केंद्र रहा बाथ टब की अनोखी व्यवस्था जिसमें बच्चों ने स्नान के साथ-साथ खूब मस्ती की। यह पहल प्रधानाध्यापक किरन शुक्ला की तरफ से की गई। बच्चों को गर्मी से राहत और आनंद को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई। इस दौरान शिक्षामित्र इश्तियाक अहमद, विद्यालय की सभी रसोइया एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें