अमेठी । पिछले कई दिनों से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी के चलते लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदला और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से मुरझाई फसलों को संजीवनी मिल गई तो वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए। बारिश होने से मौसम भी सुहाना हो गया। बता दें कि बारिश होने से सबसे ज्यादा धान की फसल को फायदा पहुंचा है। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया कि आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।