फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केजीबीवी शिक्षकों ने सीखे जीवन कौशल शिक्षा के गुर

Wed, 24 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सेवानिवृत्ति के तीन माह बाद भी पेंशन शुरू न होने से नाराज परिषदीय शिक्षकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए कई शिक्षकों की पेंशन पत्रावलियां अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पेंशन पत्रावलियों में आवश्यक हस्ताक्षरों और अभिलेखों की कमी के कारण कई प्रकरण अयोध्या मंडल कार्यालय से वापस हुए हैं। कुछ मामलों में सेवा पुस्तिका और अन्य औपचारिकताएं अधूरी होने से पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। जामो के सेवानिवृत्त शिक्षक शिवाकांत त्रिपाठी और भादर के शिव सिंह के मामलों का भी उल्लेख किया गया है। शिक्षकों ने डीएम से मामले की जांच कराकर जवाबदेही तय करने तथा सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें