फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जायस में आप पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Fri, 05 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट भवन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव के दौरान जिले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला केस जायस थाने में दर्ज हुआ है। यह केस आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राजकुमारी निर्मल पर दर्ज किया गया है। राजकुमारी पर कस्बे में लगे बिजली पोलों पर बिना अनुमति होर्डिंग लगाने का आरोप है। यह कार्रवाई एफएसटी टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद की गई है।
विज्ञापन

जिले के चार निकायों में चुनावी गतिविधियां अंतिम चरण में हैं। प्रत्याशी चुनाव में स्वयं को मजबूत साबित करने के लिए हर संभव कवायद में जुटे है। प्रत्याशी विभिन्न माध्यम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जायस नगर पालिका में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की सभा होनी थी। इसे लेकर वहां की नगर पालिका उम्मीदवार राजकुमारी निर्मल ने कस्बे में लगे बिजली के पोलों पर होर्डिंग लगा दी।
एसडीएम तिलोई फाल्गुनी सिंह ने बताया कि कस्बे में लगी फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन विभाग को दी। इसे संज्ञान लेते हुए जांच कराई गई तो पता चला कि रिपोर्ट सही है। विभाग द्वारा संस्तुति किए जाने के बाद पुलिस ने आप प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 171 एच के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आचार संहिता तोड़ने पर होगी कार्रवाई
एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से गठित टीमें की नजर सभी प्रत्याशियों की गतिविधि पर है। जो भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें