मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के रामपुर लोकराय गांव में आयोजित आठ दिवसीय हिंद क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबला कटारी और पूरे पटई टीम के बीच हुआ, जिसमें कटारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
फाइनल मैच 15-15 ओवर का हुआ। टॉस जीतकर कटारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवर में सात विकेट खोकर 138 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य पूरे पटई की टीम को दिया। जवाब में पूरे पटई की टीम 15 ओवर में छह विकेट खोकर मात्र 127 रन ही बना सकी, जिससे कटारी टीम विजेता बनी। मैच में 57 रन और दो विकेट लेने वाले शिवा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, जबकि 115 और छह विकेट लेने वाले अमन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
अंपायर की भूमिका संगम और मोनी ने निभाई। विजेता और उपविजेता टीम को यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष जेबी यादव ने नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलवंत सिंह, आशीष यादव, राजेश यादव, सरोज यादव, ओम प्रकाश यादव संगम यादव, अंकुर यादव आदि पस्थित रहे।