फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार दिन बाद खुला कस्तूरबा विद्यालय, छात्राओं की पढ़ाई शुरू

Sun, 07 Dec 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। चार दिन बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का ताला शनिवार को खुला। इस दौरान पढ़ने के लिए 18 छात्राएं विद्यालय पहुंची। विभागीय अफसर सोमवार से ज्यादा छात्राओं के विद्यालय आने की उम्मीद जता रहे हैं। मंगलवार को वार्डन और शिक्षिकाओं के बीच हुए विवाद के बाद से स्कूल बंद चल रहा था। उधर, गठित कमेटी भी मामले की जांच पूरी नहीं कर सकी है। हालांकि बीएसए का दावा है कि कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट सोमवार तक सौंप देगी।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय खुलने पर छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन मिला। अचानक स्कूल बंद होने से चिंतित अभिभावकों को भी विद्यालय खुलने से राहत मिली है। विद्यालय में मौजूद सुमन देवी और अल्पना ने अपना कार्यभार संभाल लिया है, जबकि एक शिक्षिका गैरहाजिर रही। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ल भी शनिवार को विद्यालय पहुंचे। उन्होंने पढ़ाई, भोजन और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बताया कि शिक्षण कार्य शुरू हो चुकी है और सोमवार को अधिक छात्राएं पहुंचेंगी तो कक्षाएं नियमित रूप से चलेंगी। विद्यालय का मौजूद स्टॉफ शनिवार का पूरा दिन व्यवस्थाएं सुधारने व व्यवस्थित बनाने में जुटा रहा।
नहीं शुरू हुई जांच
शिक्षा के मंदिर को लड़ाई का अखाड़ा बनाने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी भी या नहीं, इसको लेकर संशय कायम है। मंगलवार को वार्डन व शिक्षकों के बीच हुए विवाद के बाद इसकी जांच के लिए विभागीय और प्रशासनिक टीम तो गठित की गईं, लेकिन अब तक मामले की जांच शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

माहौल सामान्य, शिक्षण कार्य शुरू
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय में अवकाश होने और छात्राओं के घर चले जाने के कारण जांच शुरू होने में विलंब हुआ है। सोमवार तक छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। ताकि कक्षाओं का नियमित संचालन हो सके। जांच टीम भी सोमवार को अपनी तैयार रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें