फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कस्तूरबा विद्यालय में लगा ताला

Fri, 05 Dec 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाजारशुकुल से प्रभारी वार्डन नीतू श्रीवास्तव, शिक्षिका अर्चना बौद्ध और रंजना देवी के रिलीव होने के बाद भी शिक्षण व्यवस्था पटरी पर लौटती नहीं दिख रही है। स्कूल बंद है। छात्राएं घर पर हैं। विवाद के बाद गठित बीईओ की टीम तीसरे दिन भी जांच शुरू नहीं कर सकी है।
विज्ञापन



कस्तूरबा विद्यालय में करीब आठ माह से चल रहे तनाव के बीच विभाग की हीलाहवाली ने हालात बिगाड़ दिए। अंशकालिक शिक्षिकाएं कुछ कहने से बच रही हैं। अभिभावक भी मौन हैं। सीसीटीवी फुटेज भी अभी तक नहीं देखा गया। विद्यालय में वार्डन पद को लेकर दो पक्षों की रार इतनी बढ़ गई कि छात्राओं की पढ़ाई बेपटरी हो गई।


इसी माह जांच करने आए बीईओ को सब कुछ सामान्य मिला और अगले ही दिन बवाल हो गया। छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। ये सब होने के बावजूद लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई छोड़िए, उनकी बात ही नहीं हो रही है। सिर्फ वार्डनऔर शिक्षिकाओं की कमियां खोजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें