फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Tue, 20 Jan 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्लेटफार्म एक पर प्रयागराज पैसेंजर का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरे और धुंध के प्रभाव से लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। गौरीगंज स्टेशन से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें सोमवार को या तो निरस्त रहीं या निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंचीं। मंगलवार को वाराणसी से चलकर दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा। ऐसे में दिल्ली जाने की योजना बना चुके यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ेगी।
विज्ञापन



सोमवार को प्रयागराज-हरिद्वार एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल दो घंटे, वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से आई। वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त रहने से लखनऊ, मुरादाबाद और देहरादून जाने वाले यात्रियों को कठिनाई झेलनी पड़ी। प्रतापगढ़ दिशा में चलने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस भी निरस्त रही। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर पांच घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची।



जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची, जबकि अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तीन घंटे विलंब से गौरीगंज आई। इससे ठंड के बीच यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यात्री घर से निकलने से पहले रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर ट्रेनों की जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे उन्हें असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें