अमेठी सिटी। गौरीगंज, अमेठी व जायस से दिल्ली व वाराणसी सहित अन्य स्टेशनों की काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। दिसंबर से लेकर फरवरी तक पड़ने वाले कोहरे को देखते हुए रेलवे से 28 फरवरी तक काशी विश्वनाथ को मंगलवार व शुक्रवार काे निरस्त कर दिया है।
दिल्ली- वाराणसी डाउन काशी विश्वनाथ को भी चार दिसंबर से एक मार्च के बीच पड़ने वाले बुधवार व शनिवार को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में तीन माह तक दिल्ली सहित अन्य स्टेशन के यात्रियों को इस अवधि में दूसरी ट्रेन से यात्रा करनी होगी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी जा रही है।