गौरीगंज स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
अमेठी सिटी। मंगलवार को दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। दैनिक यात्री भी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए। ट्रेन अपने निर्धारित 23:26 बजे के स्थान पर 2:38 बजे पहुंची।
प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। वापसी में इस ट्रेन से यात्रा करना चुनौती भरा दिख रहा था। गरीब रथ एक घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेन अपरिहार्य कारणों से कुछ विलंब से संचालित हुईं।