फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 20 घंटे देरी से आई डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Wed, 20 Nov 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। अप व डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस देरी से गौरीगंज पहुंची। वहीं, डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त रही। अन्य ट्रेनों के संचालन में भी देरी हुई। ट्रेनों के विलंब से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन



सोमवार को दिल्ली से चलकर गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर रात 11:26 बजे आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दूसरे दिन मंगलवार को करीब 20 घंटे विलंब से शाम 5:10 बजे पहुंची। डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के 20 घंटे की देरी से आने का असर अप ट्रेन पर भी पड़ा। विभाग ने इस ट्रेन के करीब 12 घंटे विलंब से गौरीगंज आने की संभावना जताई है। अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के लेट होने से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहे।

सत्यप्रकाश, मो. जावेद व इस्माइल ने बताया कि घर से स्टेशन आए, तब पता चला कि ट्रेन देरी से आएगी। अब प्लेटफार्म पर ही ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सोमवार को आनंद विहार से चलकर दानापुर जाने वाली डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस का संचालन विभाग ने निरस्त कर दिया था। इसके साथ ही मंगलवार को गरीब रथ दो घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, नीलांचल एक्सप्रेस व दिल्ली-जयनगर ढाई घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन आई।
विज्ञापन



अन्य ट्रेनों का परिचालन भी करीब एक घंटे देरी से हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के 20 घंटे देरी से आने के कारण अप ट्रेन के परिचालन में भी विलंब हुआ है। अन्य ट्रेनें कोहरे व धुंध के कारण कुछ विलंब से संचालित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें