फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस

Wed, 04 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मंगलवार को नीलांचल एक्सप्रेस का इंतजार करते यात
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों के विलंब से संचालन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। योगनगरी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें काफी देर से पहुंचीं, जबकि वाराणसी से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार को वाराणसी जाने की योजना बना रहे यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन



हरिद्वार-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस चार घंटे और लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर साढ़े तीन घंटे की देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली-पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे और आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से पहुंचीं।


काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने से दिल्ली जाने वाले यात्री राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। छात्रा पूजा सिंह ने कहा कि परीक्षा के कारण दिल्ली जाना जरूरी था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से अब यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापारी इमरान अली ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी हो रही है। यात्री संजय वर्मा ने कहा कि बिना पूर्व सूचना ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को स्टेशन पर भटकना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें