फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो करोड़ 76 लाख से बनेगी कान्हा गोशाला

Sun, 20 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज नगर पालिका की सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को जल्द ही आश्रय मिलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए नगर पालिका ने कान्हा गोशाला / पशु शेल्टर होम के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की है। इस पर 276.26 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। कान्हा गोशाला के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में आवारा मवेशी सड़क व सड़क किनारे, बाजार आदि स्थानों पर दिन व रात में टहलते रहते हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से गौरीगंज नगर पालिका के वार्ड 21 तहसील एरिया स्थित मिनी गोशाला में कान्हा गोशाला के निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है। कान्हा गोशाला/ पशु शेल्टर होम के निर्माण होने से पशुओं को आश्रय मिल जाएगा तो वहीं सड़क हादसों में कुछ हद तक कमी आएगी।
विज्ञापन

शासन को भेजा प्रस्ताव
गौरीगंज नगर पालिका के ईओ अविनाश शुक्ला ने बताया कि कान्हा गोशाला के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा गया है। धनावंटन होने पर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें