फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में कालिकन धाम के पुजारी की मौत

Sun, 08 Feb 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर सीएचसी में हरिकृष्ण मिश्र के गमगीन परिजन। सं
विज्ञापन
संग्रामपुर। मां कालिकन धाम के पुजारी संग्रामपुर गांव निवासी हरिकृष्ण मिश्र उर्फ कालिया पंडा (45) की शुक्रवार रात प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। वह शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जैसे ही पुजारी की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन



ओम मिश्र ने बताया कि उनके पिता हरिकृष्ण मिश्र मां कालिकन धाम में पुजारी थे। पूजा-पाठ के साथ प्रसाद की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को वह बाइक से कालिकन-चंद्रिकन मार्ग होते हुए घर संग्रामपुर लौट रहे थे। खरेथू मोड़ के पास अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी संग्रामपुर में भर्ती कराया।


जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। उन्हें प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हरिकृष्ण मिश्र की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






ग्रामीणों के साथ परिजन व रिश्तेदार प्रयागराज रवाना
पुजारी हरिकृष्ण मिश्र की मौत की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह लल्लू सिंह, देवीशरण, नरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, बृजेश मिश्र, पंकज ओझा सहित करीब एक हजार ग्रामीण, पुजारी के परिजन व रिश्तेदार प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद प्रयागराज में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरिकृष्ण मिश्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और लंबे समय से कालिकन धाम में पुजारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।




बिलख रही पत्नी, बच्चे गमगीन
हरिकृष्ण मिश्र की मौत के बाद पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रोते हुए कहती हैं कि परिवार का सहारा छिन गया। बेटे ओम मिश्र और बेटी भी पिता की मौत से सदमे में हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें