फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विशेषरगंज में आज से शुरू होगा काली माई मेला

विज्ञापन
विशेषरगंज मेले में लगा झूला। - फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।
विज्ञापन
संग्रामपुर। काली माई मैदान विशेषरगंज में बृहस्पतिवार से सात दिवसीय मेला शुरू होगा। विशाल मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले में बड़े-बड़े झूले, मनोरंजक झांकियां, खाद्य पदार्थों की दुकानें, फर्नीचर की दुकानें और बच्चों के मनोरंजन के साधन विशेष आकर्षण होंगे। कंबल, कपड़े, मिठाई, खिलौने, लकड़ी के सामान, मिनी थिएटर, बिजली के सामानों की दुकान के साथ ही खेती किसानी से जुड़े उपकरण भी मिलेंगे। मेले को चार जोन में बांटा गया है। पहले हिस्से में खाद्य पदार्थों की दुकानें होंगी। दूसरे हिस्से में लकड़ी से बने सामान की बिक्री होगी। बीच में कपड़े, खिलौने, कृषि उपकरण के साथ सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें रहेंगी। मध्य हिस्से में झूला, मिनी थिएटर और मनोरंजक झाकिंयों को स्थान दिया गया है। मेला व्यवस्थापक रमेश गिरि और नरेंद्र गिरि ने बताया कि प्रशासन की ओर से मेले के लिए एक हफ्ते की अनुमति मिली है। मेले की सुरक्षा के लिए संग्रामपुर थाने की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। लगभग 100 पुलिसकर्मी मेले की निगरानी में रहेंगे। ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। मुख्य द्वारों पर सुरक्षा जांच और भीतर पुलिस बूथ और खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया है। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों पर पैनी नजर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें