जगदीशपुर के आरिकपुर में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। -आयोजक
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के आरिकपुर बगाही गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगाए।
यात्रा कथा स्थल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर रनकापुर, रानीगंज के रास्ते कोछित स्थित दंडेश्वरनाथ धाम पहुंची, जहां मंदिर में जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के बाद कलश में जल भरकर लौटी। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा का गांव में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु नृत्य कर आनंदित दिखे। कार्यक्रम के आयोजक रामपाल यादव ने बताया कि भागवत कथा 24 फरवरी से लेकर दो मार्च तक चलेगी। इस मौके पर श्याम सुंदर यादव, आशीष यादव, राजेश यादव, धर्मदेव यादव, शिव कुमार, आशुतोष यादव, रामबरन यादव, राममिलन यादव, राम सुमिरन आदि मौजूद रहे।