फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एआरटीओ दफ्तर में कनिष्ठ सहायक से मारपीट, कंप्यूटर तोड़ा

Sun, 01 Jun 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के सकरावां स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार शाम युवक ने कनिष्ठ सहायक शिवांशु से मारपीट की और कंप्यूटर सिस्टम में तोड़फोड़ कर दी। सहकर्मी को आता देख युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक शिवांशु ने बताया कि वह कक्ष में अपने नियमित कार्यों का संपादन कर रहे थे तभी कौड़िहार निवासी रवि शुक्ला शराब के नशे में कक्ष में घुस आया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद कार्यालय में मौजूद फाइलें और कंप्यूटर सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें