अमेठी सिटी। प्रस्ताव के चलते सोमवार को कलेक्ट्रेट और गौरीगंज तहसील की अदालतों में न्यायिक कार्य नहीं हो सका। इससे विभिन्न न्यायालयों में नियत 495 मामलों की सुनवाई टल गई। दूरदराज से आए वादकारियों को बिना सुनवाई के लौटना पड़ा। जामों के रामलाल ने बताया कि वह अपने मामले की पैरवी के लिए आए थे। सुनवाई टलने से उन्हें दोबारा आने के लिए समय और किराया खर्च करना पड़ेगा। वहीं, शाहगढ़ के राजेश ने बताया कि बार-बार तहसील आने से उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। सुनवाई न होने से एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय में 36, एडीएम न्यायिक न्यायालय में 67 और उपसंचालक चकबंदी न्यायालय में 39 गौरीगंज एसडीएम न्यायालय में 78, एसडीएम न्यायिक के यहां 86, तहसीलदार न्यायालय में 85, तहसीलदार न्यायिक न्यायालय में 56, नायब तहसीलदार गौरीगंज के यहां 36 और नायब तहसीलदार जामों के यहां 12 मामलों की सुनवाई टालनी पड़ी। (संवाद)