फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्वे के माध्यम से युवाओं से पूछी जा रही पसंद की नौकरी

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अगर आप कॉलेज में पढ़ रहे हैं, बेहतर नौकरी की चाह है तो आपके लिए कौन सी नौकरी आदर्श होगी... इसको लेकर अब सेवायोजन विभाग ने नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चों से सर्वे प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं। इसमें उनकी पसंद की नौकरी के साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है। रोजगार मेला से नौकरी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को अब पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सेवा योजन विभाग रोजगार मेले का आयोजन करता है। इसमें कंपनियों को बुलाकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास करता है लेकिन, अब व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अलग-अलग श्रेणी के युवाओं का डेटा एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए डिग्री कॉलेज और टेक्निकल इंस्टीट्यूट की मदद ली जा रही है। तकनीकी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का इस वर्ष का डेटा, पिछले वर्षो के पासआउट और इस वर्ष के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों का डेटा लिया जा रहा है। इसके साथ ही उस संस्थान के प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज से विद्यर्थियों का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि हासिल किया जा रहा है। ताकि सेवायोजन दफ्तर तरफ से कोई भी सूचना उस तक आसानी से पहुंचाई जा सके।

इन बिंदुओं पर हो रहा सर्वे
- नाम, पता, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता आदि।
- सरकारी, निजी नौकरी के साथ ही उद्यमिता, गृह आधारित कार्य, अलाभकारी संगठन, एकाधिक अंशकालिक नौकरी या फ्री लांस में से आदर्श नौकरी कौन सी है।
- सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, उत्पादन, विपणन, स्वास्थ्य देखभाल, निर्माण और सीमेंट, ऑटोमोबाइल और ऑटो घटक, शिक्षा, योग, कंप्यूटर और कार्यालय के काम में से किस क्षेत्र में सबसे अधिक काम करना पसंद करेंगे।
विज्ञापन

- अमेठी, मध्य यूपी, यूपी के अंदर, देश के भीतर इनमें से कहां नौकरी पसंद करना चाहेंगे।
- पहली नौकरी के वेतन की क्या अपेक्षा है।
- खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं तो किस क्षेत्र में।
- कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में रूचि रखते हैं।
- पांच साल के लिए आपका क्या लक्ष्य है।

युवाओं को मिलेगी राहत
रोजगार मेला में अभी तक कोई भी अभ्यर्थी नौकरी की उम्मीद लिए पहुंच जाता है। अब इन मेलों में सिर्फ वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे, जिनके लिए इसकी सूचना भेजी जाएगी। रोजगार मेला मेडिकल के लिए रहेगा तो उसमें उससे जुड़े युवाओं को ही बुलाया जाएगा। इससे काफी सहूलियत होगी। यही नहीं, कुछ कंपनियों को फ्रेशर की भी जरूरत होती है। इसीलिए फाइनल इयर के छात्रों का भी डेटा एकत्र किया जा रहा है।

बेहतर सुविधा देने का प्रयास
रोजगार को लेकर युवाओं को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल और यूपी सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर युवा वैकेंसी देख सकते हैं। इसके माध्यम रोजगार मेले की भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

- अनुपमा रानी, सेवा योजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें