फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1520 बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के तहत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति इरानी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मेले में 2560 शिक्षित बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया। इसके सापेक्ष 1520 युवाओं को रोजगार के लिए कंपनियों ने ऑफर लेटर सौंपा।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर की तरफ युवाओं की हलचल बढ़ने लगी थी। परिसर में लगे रोजगार मेले में दोपहर तक बड़ी संख्या में युवा रोजगार पाने के लिए पहुंच गए। आयोजन समिति द्वारा प्रवेश द्वार पर ही मेले में स्टॉल लगाने वाली कंपनियों के नाम, पद व रिक्तियों का एक बैनर लगवाया था। मेले में करीब 2560 युवाओं ने पंजीकरण कराया, पंजीकरण के सापेक्ष 1520 युवाओं को कंपनियों ने रोजगार के लिए चयन कर ऑफर लेटर दिया।
केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति इरानी ने मेले को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले में जिन युवाओं का चयन नहीं हुआ है। वह निराश बिल्कुल न हों। वह अच्छे से तैयारी करें। जिससे आगामी दिनों में होने वाले रोजगार मेले में उनका चयन करने के लिए कंपनियां मजबूर हो सकें।
विज्ञापन

आयोजन कौशल विकास मिशन जिला समन्वयक राजीव कुमार पाठक, सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी व आईटीआई इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय सिंह के सहयोग से संपन्न कराया गया। मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम अजीत सिंह, डीडीओ तेजभान सिंह समेत कई मौजूद रहे।
शासन ने जिले के दो हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य के सापेक्ष युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार मिल सके। इसके लिए 42 कंपनियों को स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया था। इनमें से 22 कंपनियों के अधिकारी ही वृहद रोजगार मेले में पहुंचे और युवाओं का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें