फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर में सेंध लगाकर जेवर व नकदी चोरी

Tue, 18 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 रामगंज के पूरे हृदयी गाजीपुर गांव में दीवार में कटी सेंध। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
भादर। रामगंज के पूरे हृदयी गाजीपुर गांव में रविवार रात चोरों ने कन्हैया लाल के घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात, पांच हजार रुपये और तांबे-पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



कन्हैया लाल के मुताबिक चोर मकान के पीछे स्थित कमरे की पक्की दीवार में सेंध काटकर घर में घुसे। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के मंगलसूत्र, कान की झुमकी और चांदी की पायल समेत अन्य जेवरात चोरी कर लिए। चोर घर में रखे करीब पांच हजार रुपये और तांबे-पीतल के बर्तन भी उठा ले गए।


सुबह उठने पर परिवार को चोरी की जानकारी हुई। सामान बिखरा मिला और दीवार में सेंध कटी थी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जल्द मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें