अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरे तालुकदार में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। चोर घर में रखें लाखों के आभूषण व अन्य कीमती सामान पार कर दिए। पीड़ितों ने तहरीर थाने में दी है। संग्रामपुर के गांव पूरे तालुकदार निवासी ऋतुराज सिंह व जियालाल पासी के मकान को बुधवार रात चोरों ने निशाना बना है। पीड़ित ऋतुराज सिंह ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने जेवर व अन्य सामान पार कर दिया है। गांव निवासी जियालाल ने बताया कि चोरों ने उनके मकान से जेवर व अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ितों
ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक ईश नारायण मिश्र ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरों को सामान समेत गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा।