फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जवान को आज दी जाएगी अंतिम विदाई

Sun, 28 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर से रविवार देर रात हवलदार दुर्गेश सिंह (38 वर्ष) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंच गया। सोमवार को राजकीय सम्मान संग उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। वह रामगंज थाना क्षेत्र के ह्रदई का पुरवा मजरे गाजीपुर निवासी थे।
विज्ञापन

बीते शनिवार की सुबह ह्रदयगति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास पर परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा है। गांव में दुर्गेश सिंह के सरल व सहज व्यवहार की चर्चा है।
देर रात तक डोगरा रेजीमेंट की यूनिट सलामी देने के लिए पहुंची। मृतक जवान के भाई बृजेश सिंह ने बताया की रविवार को रात अधिक होने की वजह से सोमवार की सुबह सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा । दुर्गेश सिंह के पैतृक गांव में लोग नम आंखों से उनकी चर्चा कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें