फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जनता एक्सप्रेस नौ मई तक निरस्त, यात्री हुए परेशान

Sun, 30 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित अप जनता एक्सप्रेस आठ तो डाउन ट्रेन नौ मई तक निरस्त रहेगी। शनिवार को अचानक यह आदेश आते ही स्टेशन पहुंच चुके यात्रियों को अपना टिकट निरस्त कराना पड़ा। बताया गया है कि मुरादाबाद रेल मंडल के नॉन इंटर लाकिंग कार्य को पूरा करने के लिए संचालन विभाग ने नौ मई तक ब्लॉक स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

दो प्रमुख तीर्थ स्थल वाराणसी व हरिद्वार की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी से देहरादून के बीच जनता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता है। शनिवार दोपहर (वाराणसी से देहरादून जाने वाली अप ट्रेन का सही समय अपराह्न 12:11 बजे) ट्रेन पकड़ने के लिए लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि अचानक निरस्त कर दी गई। बताया गया कि वाराणसी से देहरादून जाने वाली ट्रेन आठ तो देहरादून से वाराणसी जाने वाली ट्रेन नौ मई तक निरस्त रहेगी। ट्रेन निरस्त होने के बाद यात्रियों को आरक्षित टिकट कैंसिल कराना पड़ा। कई यात्रियों ने यात्रा निरस्त कर दी तो जिन्हें बेहद जरूरी काम थे वे दूसरी ट्रेनों का टिकट या प्राइवेट वाहन खोजते नजर आए।

काउंटर पर टिकट निरस्त करने की सुविधा
रविवार से अप तो सोमवार से डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। निरस्तीकरण तिथि का प्रचार कर नियमानुसार बुकिंग काउंटर पर यात्रियों को टिकट निरस्त करने की सुविधा दी जा रही है। उन्हें ट्रैक पर संचालित अन्य ट्रेनों के बारे में बताया जा रहा है जिस पर थोड़ी परेशानी सहकर अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। प्रवीण सिंह-स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें