फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आठ घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Fri, 11 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार रात 10:56 बजे गौरीगंज आने वाली दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह 7:15 बजे पहुंची। इस साधारण कोच की ट्रेन के लिए यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर बैठकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन



ट्रेन देरी की यह स्थिति सिर्फ एक गाड़ी तक सीमित नहीं रही। मालदा टाउन एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस एक घंटे, राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, योगनगरी एक्सप्रेस दो घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।



लगातार देरी से आ रहीं ट्रेनों के कारण कई यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाए। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से देरी से हुआ है। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दी जा रही है, ताकि उन्हें असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें