फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सात घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर गौरीगंज होकर दिल्ली जाने वाली साधारण कोच वाली जनसाधारण एक्सप्रेस से सफर करने वालों को सोमवार रात परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन सात घंटे की देरी से मंगलवार सुबह गौरीगंज पहुंची, जिससे यात्री पूरी रात प्लेटफार्म पर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन




सोमवार रात 10:56 बजे गौरीगंज आने वाली दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 6:11 बजे पहुंची। इसके चलते छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। कोई फर्श पर तो कोई बेंच पर बैठकर रात गुजारता रहा। कई यात्री बेचैनी और थकान के कारण बार-बार ट्रेनों की स्थिति पूछते नजर आए। कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्हें कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण साधारण कोच वाली इस ट्रेन से ही दिल्ली जाना था, लेकिन पूरी रात स्टेशन पर ठहरना पड़ा।



रामधनी ने कहा कि अगर देरी का पता होता तो वे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से साधारण कोच में ही निकल जाते। सिर्फ जनसाधारण एक्सप्रेस ही नहीं, बल्कि अन्य ट्रेनों का संचालन भी आधे से एक घंटे की देरी से हुआ। इससे कई यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाए। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर घोषणाएं कर स्थिति बताई जाती रही, ताकि उन्हें असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें