अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रूट पर प्रतिदिन अप व डाउन में दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का संचालन होता है। इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आरा, दानापुर, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली का सफर करते हैं।
पिछले कुछ दिनों से शुरू हुई जनसाधारण एक्सप्रेस की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह ट्रेन रविवार की रात अपने निर्धारित समय 11:55 बजे के बजाए सोमवार की सुबह 9:42 बजे करीब 10.30 घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची।
यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। विलंब की वजह से यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी। इसके अतिरिक्त डाउन वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर मेल एक घंटे व एकात्मता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से रही। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस के संचालन में विलंब हुआ है।