फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह घंटे देरी से गौरीगंज आई जनसाधारण एक्सप्रेस

Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दीपावली के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को गौरीगंज होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से पहुंचीं। लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन



दिल्ली-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से शुक्रवार भोर 5:40 बजे गौरीगंज पहुंची, जबकि इसका निर्धारित आगमन समय बृहस्पतिवार रात 11:25 बजे था। इस ट्रेन से छठ पर्व मनाने बक्सर, आरा और दानापुर जा रहे यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। मालदाटाउन एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई स्पेशल तीन घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस, संगम पैसेंजर, जनता एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंचीं। वहीं हावड़ा-पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे विलंब से गौरीगंज आई।


यात्री रामविश्वास ने बताया कि परिवार के साथ लुधियाना जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन ट्रेन के देरी के कारण प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म दो पर छांव या बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। यात्री रविकांत ने बताया कि विलंब से ट्रेन आने पर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि त्योहारों के बाद भीड़ बढ़ जाने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति और आगमन समय की जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें