अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रूट पर प्रतिदिन अप व डाउन में जनसाधारण एक्सप्रेस का संचालन होता है। इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, दानापुर, आरा का सफर करते हैं।
पिछले कुछ दिनों से शुरू हुआ जनसाधारण एक्सप्रेस की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह ट्रेन रविवार की रात अपने निर्धारित समय 11:55 बजे के बजाए सोमवार की दोपहर 12:53 बजे 14 घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची। इससे यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विलंब की वजह से यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी। इसके अतिरिक्त डाउन पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे व अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से रही। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ट्रेनों का संचालन में विलंब हुआ है