फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जनसाधारण एक्सप्रेस 10.30 घंटे देरी से आई

विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
विज्ञापन
टिकरिया। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर बुधवार को ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। सुबह से शाम तक कई एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेनें अपने समय से काफी देर में स्टेशनों पर पहुंचीं। आनंद विहार से दानापुर तक चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार रात 11:56 बजे के बजाय बुधवार सुबह 10:26 बजे टिकरिया पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी तीन घंटे देर से गौरीगंज पहुंची। लखनऊ से चलने वाली संगम स्पेशल अपने तय समय 9:13 बजे की जगह दोपहर 1:45 बजे गौरीगंज पहुंची। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि लंबी दूरी की कई ट्रेनों में तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं। इन कारणों से संचालन सामान्य गति से नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें