फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विद्यालयों में जन्माष्टमी की रही धूम

Fri, 04 Sep 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अंगरौली पन्हौंना स्कूल में राधा कृष्ण बने पिहू और पारुल। स्रोत : स्कूल  
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकी सजाने के साथ गीत, नृत्य, नाट्य मंचन और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया।
विज्ञापन



अंगरौली-पन्हौंना विद्यालय में पीहू और पारुल पांडेय ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण के प्रसंगों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कंपोजिट विद्यालय भदैया महमूदपुर में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई।


विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं पर आधारित चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय गूजीपुर, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बड़ौली और चंदापुर समेत अन्य विद्यालयों में भी गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां हुईं। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और मंचीय आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें