फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज बदले रूट से चलेगी डाउन जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल

Sat, 16 Nov 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के यात्रियों के लिए शनिवार व रविवार का दिन परेशानी भरा होगा। गंगागंज-हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित कार्य को पूरा करने के लिए ब्लॉक का आदेश हुआ है। ब्लॉक से ट्रैक की पांच ट्रेनें परिवर्तित मार्गों से संचालित होंगी।
विज्ञापन



गौरीगंज, अमेठी सहित जिले के अन्य स्टेशनों से ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री शनिवार व रविवार को निकलने से पहले ट्रेन की जानकारी कर लें। देहरादून से वाराणसी के बीच फुरसतगंज, जायस, गौरीगंज व अमेठी में ठहराव संग चलने वाली जनता एक्सप्रेस और अमृतसर से हावड़ा के बीच संचालित पंजाब मेल शनिवार को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ होते हुए चलेगी। इसी तरह रविवार को लखनऊ से प्रयागराज के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन गौरीगंज के बजाए लखनऊ-सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज जाएगी।


वाराणसी-देहरादून व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल भी गौरीगंज, अमेठी के बजाए प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ संचालित होगी। दिल्ली-पुरी के बीच संचालित नीलांचल एक्सप्रेस लखनऊ में दो घंटे अतिरिक्त ठहराव के बाद विलंब से गौरीगंज पहुंच कर आगे को रवाना होगी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार को डाउन जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल तथा रविवार को डाउन लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर के साथ ही अप जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें