फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बदले रूट से चली जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल

Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रयागराज रेल ट्रैक पर गौरीगंज और अमेठी होकर प्रतिदिन संचालित होने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें रविवार को परिवर्तित मार्ग से संचालित हुईं। इसके अलावा, रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया था। इस कारण वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, हरिद्वार, देहरादून, अमृतसर और हावड़ा सहित अन्य स्टेशन के यात्रियों को परेशानी हुई। लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर भी तीन घंटे देरी से गौरीगंज आई।


इसके अलावा, आनंदविहार-मालदाटाउन छह घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे और वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से गौरीगंज आई। इसके कारण इन ट्रेनों के यात्रियों को भी परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि मां बेल्हा देवी जंक्शन से जंघई के बीच दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए जारी ब्लॉक आदेश से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेनों से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें