फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वालीबॉल में जनापुर की टीम जीती

Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से सोमवार को कस्बा स्थित एसपीएन इंटर कॉलेज मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य प्रेम कुमार मिश्र ने किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनापुर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तिलोई की टीम पर विजय हासिल की।
विज्ञापन



100 मीटर दौड़ बालिका जूनियर वर्ग में काजल मिश्रा प्रथम, अश्वनी द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक सीनियर में दीपक सिंह प्रथम, रविनेश द्वितीय व अरुण वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका जूनियर में काजल मिश्रा प्रथम, पारुल यादव द्वितीय व रेशमा तिलोई तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक जूनियर में अमित तिवारी प्रथम, आकाश द्वितीय व मोहम्मद आवेश तृतीय स्थान पर रहे।


कुश्ती बालक सीनियर प्रतियोगिता में मो. साहिल ने निखिलेश तिवारी को हराकर जीत हासिल की। लंबी कूद जूनियर बालिका में शन्नो बानो प्रथम, कल्पना द्वितीय व पारुल यादव तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक जूनियर बालिका में रुचि यादव प्रथम, सबीहा द्वितीय व ज्योति चौरसिया तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के बाद क्षेत्रीय प्रादेशिक विकास दल अधिकारी निधि श्रीवास्तव संग अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर फूलचंद मौर्या, जावेद असलम, ताज मोहम्मद, सूर्यकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें